भारत

'शिंदे उपमुख्यमंत्री नहीं बनते हैं तो कोई विधायक नई सरकार का हिस्सा नहीं बनेगा', बोले शिवसेना नेता सामंत  – Utkal Mail

मुंबई। शिवसेना के नेता उदय सामंत ने गुरुवार को कहा कि अगर एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं लेते हैं तो शिवसेना का कोई भी विधायक नई सरकार में कोई जिम्मेदारी नहीं लेगा। शपथ ग्रहण समारोह से कुछ घंटे पहले संवाददाताओं से बातचीत में सामंत ने यह भी कहा कि शिवसेना के किसी भी विधायक का इरादा उपमुख्यमंत्री बनने का नहीं है और इस पद पर शिंदे ही होने चाहिए। 

निवर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री रहे शिवेसना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने संकेत दिया है कि वह उपमुख्यमंत्री के रूप में नई सरकार में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस को आज शाम यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई जाएगी। 

भाजपा नेता सुधीर मुंगतिवार ने दिन में इससे पहले कहा कि फडणवीस दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। सामंत ने कहा, ‘‘यदि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार नहीं करते हैं तो शिवेसना का कोई भी विधायक सरकार में कोई जिम्मेदारी नहीं लेगा। ’’ शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘हमने शिंदे को भी बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनना ही चाहिए।’’ सामंत ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि शिंदे उन सभी की मांग मान लेंगे।

ये भी पढ़ें- Parliament Session: निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर प्रहार, लगाया सरकार को अस्थिर करने का आरोप, विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button