Bigg Boss 17: नहीं देखा होगा इतना भयंकर झगड़ा, विक्की ने एश्वर्या को कहा- ‘चुड़ैल’, अंकिता पर नील ने खोया आपा – Utkal Mail
Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट्स के बीच अनबन आम है। कई बार सेलेब्स घर में हाथा-पाई करने से भी बाज नहीं आते हैं लेकिन इस बार बिग बॉस के घर में ऐासा झगड़ा हुआ कि देखने वाले के होश उड़ जाए। नॉमिनेशन को लेकर विक्की जैन अंकिता लोखंडे ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के बीच खूब गहमागहमी हुई।
लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट बेडरुम एरिया में बैठे हुए हैं। इस बीच विक्की, ऐश्वर्या से पूछते हैं कि मुझे क्यों नॉमिनेट किया। जवाब में ऐश्वर्या कहती हैं- अपना देखो। पास में बैठी अंकिता भी उखड़ जाती हैं। एक्ट्रेस कहती हैं मैं तो ऐश्वर्या के साथ अच्छी थी ना, फिर मुझसे क्यों झूठा दिखावा किया।
अंकिता पर बिफर पड़े नील
नील जवाब देते हुए कहते हैं, तुझे बोल चुका हूं, तुझे समझ में नहीं आता। इस पर अंकिता कहती हैं- तुझे समझ आ रही हैं। इतना सुनते ही नील भट्ट अपना आपा खो बैठते हैं और जैकेट उतारकर चिल्लाते हुए अंकिता की ओर बढ़ने लगते हैं, उन्हें रोकने के लिए ऐश्वर्या बीच में आती है।
नील ने ऐश्वर्या को कहा ‘चुड़ैल’
देखते ही देखते इन चारों की लड़ाई हाथ से निकलने लगती है। इस बीच विक्की, ऐश्वर्या को चुड़ैल कह देते हैं। ये सुनते ही नील और भड़के जाते हैं। वहीं, अंकिता भी ऐश्वर्या को पागल कहने लगती है। इसके बाद चारों एक-दूसरे को खूब उल्टा-सीधा बोलते हैं।
क्यों भड़कीं अंकिता ?
दरअसल, इस झगड़े के पीछे की वजह ये है कि घर में अक्सर ऐश्वर्या और नील का विक्की से पंगा होता रहा है, लेकिन दोनों ने अंकिता से हमेशा बनाकर रखी है। इस बीच अंकिता के पीठ पीछे नील भट्ट उनके खिलाफ प्लानिंग करते रहे। जब ये बात अंकिता को पता चली तो वो भड़क गईं।



