भारत

आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा: बिजली के तार के संपर्क में आने महिला व उसके दो बच्चों की मौत – Utkal Mail

पाडेरू। आंध्र प्रदेश में सोमवार को हुई एक दुखद घटना में, एएसआर जिले के पेदाबायलु मंडल के किमुडुपल्ले गांव में बिजली के तार के संपर्क में आने से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि मृतकों में से एक कोर्रा संतोष (13) गीले कपड़े सुखाने के लिए तार पर लटका रहा था, जैसे ही वह तार के संपर्क में आया उसे करंट लग गया। उसकी मां, मृतक कोर्रा लक्ष्मी (36) अपने बेटे को बचाने गई, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई।

एक अन्य मृतक अंजलि (10) अपनी मां और भाई को बचाने गई, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक युवती और उसके दो बच्चों की मौत से गांव में मातम छा गया। स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीजीएच भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-10वीं पास महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7000 रुपये, प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की LIC ‘बीमा सखी योजना’


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button