बिज़नेस

Gold Price Today: सोने की कीमत में आई नरमी, चांदी में आया उछाल जानिए – Utkal Mail


Gold Price Today


24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 59840 रुपये है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। सोना 0.46 प्रतिशत बढ़कर 1951.60 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.21 प्रतिशत बढ़कर 23.46 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।

HIGHLIGHTS

  1. 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 59,840 रुपये है।
  2. चांदी का रेट 74000 रुपये प्रति किलो है।

सोने-चांदी की कीमत में सोमवार को उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सोने की कीमत में हल्की गिरावट हुई है, जबकि चांदी में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 59,840 रुपये है। चांदी का भाव 500 रुपये की बढ़त के साथ 74,000 रुपये प्रति किलो है।

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का भाव

  • दिल्ली: 24 कैरेट 59,990 रुपये; 22 कैरेट 54,990 रुपये
  • मुंबई: 24 कैरेट 59,830 रुपये; 22 कैरेट 54,840 रुपये
  • चेन्नई: 24 कैरेट 60,160 रुपये; 22 कैरेट 55,150 रुपये
  • कोलकाता: 24 कैरेट 59,830 रुपये; 22 कैरेट 54,840 रुपये

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। सोना 0.46 प्रतिशत बढ़कर 1951.60 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.21 प्रतिशत बढ़कर 23.46 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है। सोने और चांदी काफी समय से एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों पर कोई स्पष्टीकरण आने के बाद ही इनकी दिशा तय हो सकती है।

not permamen gold price 7 slivert

 

 




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button