भारत

Weather : कही गर्मी का प्रकोप, तो कही आंधी तूफान ने मचायी भारी तबाही, जानें कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल  – Utkal Mail

अमृत विचार | देश के कई हिस्सों में मौसम ने पिछले कुछ दिनों में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं, कही किसी राज्य में भीषण गर्मी तो कही पर बारिश आंधी से तभाही देखने को मिल रही हैं। वहीं, भारतीय मौसम के अनुसार अगले आने वाले कुछ दिनों में बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवा भी चलने के आसार जताये हैं।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते ऊपरी वायुमंडल चक्रवात के कारण उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत के कई राज्य में मौसम बिगड़ सकता है | पिछले दो दिनों की बात करे तो बिहार, उत्तर प्रदेश पूर्वी मध्य प्रदेश के हिस्सों में प्री मानसून की बारिश ने गर्मी से रहत दी है | लेकिन पंजाब हरियाणा दिल्ली और उत्तर भारत के मैदानी इलाको में बारिश के आसार जताये जा रहे है इन इलाकों में बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी | 

राजधानी दिल्ली के मौसम का हाल 

देश की राजधानी दिल्ली के लिए IMD ने मौसम की जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार यानि 12 अप्रैल और रविवार 13 अप्रैल को गरज के साथ बिजली और बारिश होने कि सम्भावना है | इस दौरान दिल्ली का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है | इससे लोगो को गर्मी से निजात मिल सकेगी |

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल 

उत्तर प्रदेश में बीतें दिनों में बारिश गरज चमक के साथ मौसम ने अपना अलग ही रूप दिखाया है | पहले फरवरी से ही गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा था फिर अचानक से अप्रैल के महीने में बारिश के आने से गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है | वही IMD ने अब उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की आशंका जताई है | 12 और 13 अप्रैल को राजधानी में बादल रहेंगे | इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज जैसे राज्यों के पूर्वी भाग में मौसम में गिरावट आ सकती हैं | 

मध्य प्रदेश के मौसम का हाल 

इसके अलावा मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में बारिश होने की मौसम विभाग ने सम्भावना जताई है | वहीं 12 अप्रैल को मौसम के तापमान में गिरावट होगी | इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है |  IMD ने MP और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की सम्भावना जताई है |

पहाड़ी राज्यों के मौसम का हाल 

वहीं अगर बात करे पहाड़ी इलाकों की तो यहां पर भी मौसम ने अपना रुख बदला है | जम्मू कश्मीर, हिमांचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य भी बारिश और बदले मौसम की मार झेल रहे हैं मौसम विभाग ने 12 और 13 अप्रैल को हल्की से मध्यम के बीच बारिश हो सकती है इसके अलावा इलाके में गरज वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ़्तार से हवा चलने की आशंका जतायी गयी है | 

दक्षिणी राज्यों के मौसम का हाल 

दक्षिणी राज्यों में भी आंध्र प्रदेश तेलंगाना और कर्नाटक अगले पांच दिनों के लिए गरज चमक तेज हवा और बारिश की मार झेल सकता है | इसके अलावा तमिलनाडु में 12  से 14 अप्रैल के बीच कई इलाके आंधी तूफान बिजली गिरने जैसी संभावना है |

 

ये भी पढ़े : Hanuman Janmotsav 2025:आखिर क्यों चढ़ाते हैं हनुमान को लाल सिंदूर, क्या है इसके पीछे की वजह जाने


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button