धर्म

Prayagraj News: भगवान सालिग्राम की निकाली गयी भव्य शोभायात्रा – Utkal Mail

प्रयागराज, अमृत विचार : श्रृंगवेरपुर धाम में जगद्गुरु स्वामी नारायणाचार्य शांडिल्य जी महराज के सानिध्य में श्री निकेतनम श्रृंगवेरपुर आश्रम मे गुरुवाऱ को भगवान शालिग्राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस  दौरान बड़ी संख्या में आश्रम और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।

भगवान सालिग्राम की शोभायात्रा में जगदगुरू स्वामी नारायणाचार्य शांडिल्य जी महराज भगवान सालिग्राम को लेकर छत्र चंवर और भजन करते हुए आश्रम से निकले। बड़ी संख्या में आचार्य और बटुक शोभायात्रा में वेद पाठ करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में झांझ, मंजीरा सहित अन्य वाद्ययंत्र भी बज रहे थे। आसपास रहने वाले लोगों ने भगवान सालिग्राम पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया।

इसके पूर्व भगवान सालिग्राम का माता तुलसी के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। जगद्गुरु स्वामी नारायणाचार्य शांडिल्य जी महराज ने बताया कि भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के विवाह के बाद से सनातन धर्म में शुभ कार्य शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान सालिग्राम के शयन में जगने के पश्चात प्रकृति और समाज में नयी चेतना विकसित होती है और सकारात्मक ऊर्जा के साथ सनातन धर्म में शुभ कार्य शुरू हो जाता है।

शोभायात्रा में आश्रम के वेदपाठी ब्राह्मण और आचार्य अतुल मिश्रा ,आचार्य पवन कुमार पांडे , मुनि, महेश्वरानंद त्रिपाठी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग कुलदीप नारायण तिवारी, राम शिरोमणि पांडे, विवेक कुमार त्रिपाठी, दुर्गेश कुमार त्रिपाठी, मोहित कुमार त्रिपाठी, पं लालचंद फर्गैया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें-Phulpur by-election : अखिलेश ने कहा हमें माफिया कहने वाले खुद आईना नहीं देखते 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button