राशिफल

आज का राशिफल। 10 जनवरी, 2025 – Utkal Mail

मेष     

आज अनावश्यक बातों पर आपको ध्यान नहीं देना चाहिए। नजदीकी रिश्तेदार आपसे धन उधार मांग सकते हैं। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं, इसीलिये नाप-तौल कर बातें करें। परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

वृष

आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिवार के लोगों की जरूरतों पर धन खर्च करेंगे। अपने व्यक्तित्व को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। समाज में आपकी छवि निखरेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।

मिथुन

आज लंबी दूरी की यात्रा बिल्कुल न करें। पुराना कर्ज आपको बहुत ज्यादा परेशान करेगा। किसी से भी कोई वादा न करें वरना आपको लगातार मानसिक दबाव का सामना करना पड़ेगा। आप थोड़ा सुस्त सा महसूस करेंगे।

कर्क

आज नया काम शुरू करने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। पैतृक संपत्ति से आपको धन लाभ होगा। व्यापार में आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। अचल संपत्ति की खरीदारी का विचार बनाएंगे। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं।

सिंह

आज सभी काम आराम से व धीमी गति से करेंगे, लेकिन फिर भी आपका कोई काम नहीं रुकेगा। संतान का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आप आवश्यक कार्यों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। आप दूसरों की मदद को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे।

कन्या

आज चंचलता पर नियंत्रण रखना आपके लिए बहुत जरूरी है। घरेलू वातावरण थोड़ा अशांत रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर परिजनों के साथ उलझने से बचें। कार्यक्षेत्र में लोग आपको कमतर आंक सकते हैं। मन अनैतिक कार्यों की ओर भागेगा।

तुला

आज घर पर आपका मन नहीं लगेगा। टालमटोल के कारण आप अवसरों को चूक सकते हैं। भागदौड़ वाले कार्यों के कारण थोड़ा हताश महसूस करेंगे। कामुक विचार आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। बहुत तला-भुना और जंक फूड खाने से बचें।

वृश्चिक

आज घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से दबाव कम होगा। परिजनों के साथ हर्षोल्लास का आनंद उठाएंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। बड़ा व्यावसायिक अनुबंध हो सकता है।

धनु

आज भोजन के प्रति अरुचि हो सकती है। पूजा-पाठ आदि को लेकर दिखावे से बचें। अपनी प्रतिभा को उभारने के लिए प्रयास करेंगे। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के बावजूद अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मकर

आज अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कारोबार को लेकर बड़ा जोखिम न लें। संतान को लेकर आपको खर्च ज्यादा करना पड़ सकता है। पैरों में थकान के कारण थोड़े अनमने रहेंगे।  

कुंभ

आज जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। पुराने साथियों के साथ मुलाकात होगी। व्यापार के दृष्टिकोण से ग्रह स्थिति पक्ष की नहीं है। मानसिक तनाव के कारण आप परेशान होंगे। महत्वपूर्ण उपकरण या वाहन खराब हो सकता है।

मीन

आज कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद समाप्त होंगे। नए मित्र बन सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दोपहर के बाद आपको आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button