भारत

दिल्ली चुनाव: भाजपा ने जारी की 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, कपिल मिश्रा को करावल नगर से मिला टिकट – Utkal Mail

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के लिए पांच फरवरी को होने जा रहे चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया है, जो कट्टर हिंदुत्व की राजनीति के लिए जाने जाते हैं। भाजपा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को मोती नगर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

भाजपा द्वारा 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने के साथ ही पार्टी ने अब तक 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 58 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी।  

यह भी पढ़ें:-डालर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत पर बोलीं प्रियंका गांधी- देश की जनता को जवाब दें प्रधानमंत्री




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button