भारत

कोलकाता कांड: CBI का एक्शन, आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और एक पुलिसकर्मी गिरफ्तार – Utkal Mail

कोलकाता। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के खिलाफ बलात्कार और हत्या का आरोप भी जोड़ा। अब सीबीआई ने कोलकाता रेप और मर्डर मामले में FIR दर्ज करने में देरी और सबूत गायब करने के आरोप में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार किया है। वह 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। इससे पहले डॉ. संदीप घोष को वित्तीय धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को एक महिला चिकित्सक के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। घोष फिलहाल भ्रष्टाचार के एक मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। अधिकारी ने बताया कि बलात्कार और हत्या मामले में एक पुलिसकर्मी को भी गिरफ्तार किया गया है।

क्या था मामला?
31 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था कि हत्या से पहले पीड़िता के साथ क्रूरतापूर्वक दुष्कर्म किया गया था। इस घटना के एक दिन बाद कोलकाता पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें-PM मोदी 15 से 17 सितंबर के दौरान 12,460 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button