आज का राशिफल। 13 फरवरी, 2025 – Utkal Mail

मेष
आज अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। कानूनी विवादों का समाधान निकल सकता है। अपने निर्णयों को दूसरों पर आरोपित न करें। बेरोजगार लोगों को अपनी जॉब की चिंता हो सकती है।
वृष
आज अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए धन खर्च करेंगे। साहित्य की ओर आपकी रुचि बढ़ सकती है। प्रेमी जन को कोई महंगा उपहार दे सकते हैं। आयात-निर्यात के कारोबार में तेजी आएगी।
मिथुन
आज नए दोस्त बन सकते हैं। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। धर्म-कर्म के प्रति विश्वास बनाए रखें। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आप अपनी योजनाओं को लेकर थोड़े कन्फ़्यूज हो सकते हैं। तीर्थ यात्रा सुखद रहेगी।
कर्क
आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को कार्यक्षेत्र से अधिक महत्व देंगे। परिजनों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करने के लिए दिन उत्तम है। प्रेम संबंधों को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है।
सिंह
आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करने का दबाव रहेगा। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाये रखें। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल होने की संभावना है। आपके ऊपर काफी जिम्मेदारियां रहेंगी।
कन्या
आज धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका दायरा मजबूत होगा। व्यवसाय में आप कड़े निर्णय ले सकते हैं। विदेश से जॉब के अवसर मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा।
तुला
आज आप कुछ नया सीखने को लेकर प्रेरित हो सकते हैं। दिन का शुरुआती भाग आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। संपत्ति के क्रय-विक्रय से बेहतरीन लाभ मिलेगा। आपके ऊपर पुराने ऋण को चुकाने का दबाव हो सकता है।
वृश्चिक
आज ऑनलाइन कारोबार में आपको बड़ा लाभ हो सकता है। बच्चों की परवरिश में काफी समय देंगे। गुप्त शत्रुओं की वजह से कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। दूसरों के झगड़ों में मध्यस्थता न करें।
धनु
आज आय के नए स्रोत विकसित होंगे। उच्च अधिकारियों से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों का भरपूर आनंद लेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। संतान का व्यवहार आपके प्रति आज्ञाकारी रहेगा।
मकर
आज कार्यक्षेत्र की राजनीति के कारण आपको समस्या होगी। नौकरी में आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है। अपने खर्चों को नियंत्रित रखने का प्रयास करें। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी।
कुंभ
आज शाम को आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। संभव है कि आप जिनके साथ अच्छा करें वही आपको महत्व न दें। नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। नजदीकी व्यक्तियों के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा करेंगे।
मीन
आज नए कारोबार की शुरुआत करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। विरोधियों के बीच आपका दबदबा बढ़ेगा। राजनीति के प्रति आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपकी इच्छाशक्ति आपके लिए विपरीत परिस्थितियों में ढाल के रूप में काम करेगी।