आज का राशिफल। 17 जनवरी, 2025 – Utkal Mail

मेष
आज आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। काम में आ रही रुकावटों के कारण जो चिंता थी वो काफी हद तक दूर हो जाएगी। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। लोग आपसे काफी कुछ सीखने का प्रयास करेंगे।
वृष
आज उच्च अधिकारियों से आपको मदद मिलेगी। अधूरे छोड़े हुए कार्यों को दोबारा शुरू करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक लेन-देन के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा।
मिथुन
आज आपके मन में प्रसन्नता और उत्साह का भाव रहेगा। ऑनलाइन भुगतान के दौरान सावधानी रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवन के प्रति सकारात्मकता बढ़ेगी। अपच के कारण एसीडिटी जैसी समस्या हो सकती है।
कर्क
आज अनावश्यक बहसबाजी से दूर रहें। माता-पिता आप पर अविश्वास जताएंगे। लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुंचा सकते हैं। आपको किसी व्यापारिक यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी अनहोनी घटना का भय बना रहेगा।
सिंह
आज आपके ऊपर लक्ष्यों को प्राप्त करने का दबाव रहेगा। अनुभवी लोगों से सलाह लेना लाभप्रद होगा। कड़ी धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें वरना सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। रिटेल व्यापार संबंधित कार्यों में अच्छी प्रगति होगी।
कन्या
आज धन की कमी के कारण समस्या होगी। निम्न रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। कारोबार में विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। युवाओं के विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है। बच्चों की सफलता से स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे।
तुला
आज आप लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। नए व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए आप प्रेरित हो सकते हैं। आपके रुके हुए प्रोजेक्ट्स को काफी तेजी से आगे बढ़ाएंगे। अध्यापन कार्यों से जुड़े लोगों की प्रसिद्धि बढ़ेगी।
वृश्चिक
आज महत्वपूर्ण कार्य देरी से पूरे हो सकते हैं। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। स्टॉक मार्केट में संभलकर निवेश करें। विदेश में रहने वाले लोगों को कुछ समस्या होगी। कमर दर्द को लेकर समस्या हो सकती है।
धनु
आज कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। साहसिक और जोखिम भरे निवेश में आप रुचि ले सकते हैं। भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय लेंगे। युवा अपने करियर को लेकर नया प्रयोग कर सकते हैं। किसी पुरानी बात को लेकर आप सोच-विचार करेंगे।
मकर
आज गृह निर्माण संबंधित कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। घरेलू उपयोग के लिए वस्तुओं को खरीद सकते हैं। अपनी रुचि के अनुसार कार्य करना पसंद करेंगे। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न हो इसका ध्यान रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ
आज आपको अपने काम करने के तरीके को बदलने की आवश्यकता है। दांपत्य संबंधों में कुछ खिटपिट चलती रहेगी। घर के लोगों से अपना व्यवहार अच्छा रखें। किसी जरूरत की वस्तु को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
मीन
आज ज्यादा मसालेदार और गरम भोजन का सेवन न करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना आपको भारी पड़ सकता है। मन में कुछ शंकाएं पनपती रहेंगी। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। रक्तचाप के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।