भारत

कोलकाता: RG कर रेप-हत्या केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, संजय रॉय दोषी करार…20 जनवरी को सजा का ऐलान – Utkal Mail

कोलकाता। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सियालदह कोर्ट ने आरजी कर बलात्कार-हत्या मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी संजय रॉय को दोषी पाया। कोर्ट ने कहा कि सोमवार को सजा सुनाई जाएगी। आरोपी संजय ने जज से कहा, “मुझे झूठे मामले में फंसाया गया है। मैंने ऐसा नहीं किया है। जिन्होंने ऐसा किया है, उन्हें छोड़ा जा रहा है। इसमें एक IPS अधिकारी शामिल है।”

कोर्ट ने कहा कि आरोपी के खिलाफ BNS धारा 64,66, 103/1 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ शिकायत है कि वह आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल गया और सेमिनार रूम में जाकर वहां आराम कर रही महिला डॉक्टर पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें-सीतापुर: कांग्रेस सांसद पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता को मिली सुरक्षा


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button