राशिफल

आज का राशिफल। 19 जनवरी, 2025 – Utkal Mail

मेष

आज व्यवसाय में धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। संतान को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।

वृष

आज अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में कड़वाहट बढ़ सकती है। संपत्ति को लेकर परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें।

मिथुन

आज बेरोजगार लोग जॉब को लेकर थोड़े चिंता में रहेंगे। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहेंगे। राजनीतिक बहसबाजी के कारण आपके नजदीकी संबंध खराब हो सकते हैं। यात्रा के दौरान असुविधा होने की संभावना बन रही है।

कर्क

आज व्यापारिक डील के लिए समय बहुत अच्छा है। आपकी तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। दूसरे शहरों की यात्रा कर सकते हैं। नजदीकी मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें।

सिंह

आज आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। बोलते समय अपने शब्दों में नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों के लिए दिन शुभ रहेगा। भोजन में शुद्धता और पौष्टिकता का ध्यान अवश्य रखें।

कन्या

आज कारोबार में नया प्रयोग करने के लिए दिन शानदार है। विवादित मामलों के सुलझने के योग बन रहे हैं। सुख-सुविधाओं में आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है।

तुला

आज नजदीकी लोग आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन आपको गलत मार्गों का चयन करने से बचना चाहिए।

वृश्चिक

आज आपके व्यवहार से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। जोड़ों में दर्द और गठिया से पीड़ित जातकों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

धनु

आज मध्यस्थता के जरिए अनेक समस्याओं का समाधान कर लेंगे। आपकी बौद्धिकता दूसरों की समस्याओं का समाधान करने में मदद करेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। व्यावसायिक अनुबंधों के लिए दिन बेहद शुभ है।

मकर

आज धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सावधान रहेंगे। आपकी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। दूसरों के साथ अपनी तुलना न करें।

कुंभ

आज अधिक सोच-विचार करने के कारण तनाव में आ सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यदि आपका वजन बढ़ा हुआ है तो योग्य चिकित्सक या न्यूट्रीशन विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

मीन

आज अधिकारी आपका खुलकर समर्थन कर सकते हैं। अपने विचारों को सदैव सकारात्मक बनाए रखें। वैवाहिक जीवन सुखदायी रहेगा। आप जिसको सलाह देंगे उसको बहुत लाभ मिलेगा। जॉब कर रहे लोग छुट्टियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button