आज का राशिफल। 20 जनवरी, 2025 – Utkal Mail

मेष
आज विरोधी भी आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा करेंगे। नई व्यापारिक साझेदारी करने के लिए दिन शुभ है। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी पूर्वक बयानबाजी करनी चाहिये। समाज में आपको मान-सम्मान की चिंता रहेगी।
वृष
आज परिजनों के साथ हंसी-मजाक भरा समय बिताएंगे। मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के साथ संतुलित व्यवहार रखना चाहिए। तकनीकी विषयों में आप रुचि ले सकते हैं।
मिथुन
आज आप नया व्यवसाय आरंभ कर सकते हैं। आपकी बुद्धिमत्ता और सूझबूझ की लोग प्रशंसा करेंगे। अपनी योजनाओं को किसी के सामने शेयर न करें। किसी दीर्घकालिक लक्ष्य को लेकर आप योजना बनाएंगे। किसी को बिना मांगे राय न दें।
कर्क
आज आपकी सेहत बहुत ही अच्छी रहेगी। कारोबार में आपको अपेक्षाकृत लाभ प्राप्त होगा। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। आप काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। उलझे हुए मामलों को आप सुलझाने को लेकर प्रयासरत रहेंगे।
सिंह
आज आपको धन उधार देने से आपको बचना चाहिए। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। आपके आत्मविश्वास और मनोबल में कमी आ सकती है। तनाव आपके ऊपर अधिक हावी रहेगा।
कन्या
आज सभी कार्य आप समय पर पूर्ण कर लेंगे। पुराने मित्रों से अपेक्षित मदद मिलेगी। उच्च रक्तचाप की समस्या से मुक्ति मिल सकती है। नया कारोबार शुरू करने के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के मध्य आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा।
तुला
आज मानसिक अशांति के कारण एकाग्रता में कमी रहेगी। आपको एक साथ अनेक काम करने पड़ेंगे। दूसरों की मदद करने के प्रयास में अपने हितों से समझौता न करें। आपकी कोई इलेक्ट्रानिक एसेसरीज खराब हो सकती है।
वृश्चिक
आज साझेदारी वाले व्यवसाय में विशेष उन्नति की संभावना बन रही है। युवाओं को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपकी कर्तव्यनिष्ठा की लोग प्रशंसा करेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।
धनु
आज व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपको सहकर्मियों से मदद मिल सकती है। पैतृक संपत्ति के लंबित मामले हल हो सकते हैं। आपका बहुत सारा समय आत्ममंथन में व्यतीत होगा। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे की चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं।
मकर
आज आप गृहकार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। आपके भीतर नई ऊर्जा का सञ्चार होगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कुंभ
आज अवैध कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। धैर्य में कमी होने के कारण महत्वपूर्ण अवसरों को खो सकते हैं। बच्चों की परवरिश पर ध्यान अवश्य दें। ऑनलाइन पेमेंट आदि के दौरान विशेष सावधानी रखें। अपनी वाणी में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
मीन
आज व्यापारी अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर ध्यान दें। महंगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। पुराने ऋणों को चुकाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। घर के अनुभवी सदस्यों की राय लेने से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।