राशिफल

आज का राशिफल। 24 जनवरी, 2025 – Utkal Mail

मेष

आज प्रेम संबंधों में विश्वासघात होने की आशंका है। लोगों से अधिक मेल-मिलाप नहीं करना चाहिए। छोटे-मोटे अवरोधों को दूर करने का प्रयास करें। मौसम में आ रहे बदलावों के कारण स्वास्थ्य पर अवसर पड़ सकता है। नियमित योग और व्यायाम अवश्य करें।

वृष

आज किसी परिचित के माध्यम से आपको बड़ा व्यावसायिक ऑर्डर मिल सकता है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। समय के अभाव के कारण कोई योजना अटक सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति मिल सकती है।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए सामान्य तौर पर शुभ माना जाएगा। परिजनों की काफी देखभाल करेंगे। माहौल को हल्का बनाकर रखें। संतान की प्रगति से मन हर्षित होगा। रोगों से मुक्ति मिलेगी। माता के साथ अपने संबंध अच्छे रखें।

कर्क

आज व्यापार को लेकर बड़े समझौते न करें। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य में कमी महसूस हो सकती है। बच्चे पढ़ाई में परेशानी महसूस कर सकते हैं। माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। उधार धन लेने से आपको बचना चाहिए।

सिंह

आज अनावश्यक बहसबाजी से दूर रहें। शिक्षा के क्षेत्र में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से न चूकें। अपनी जीवनशैली सादगी पूर्ण रखें। घर पर आप काफी बोरियत महसूस करेंगे।

कन्या

आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आप वैवाहिक कार्यक्रम आदि की रूपरेखा बना सकते हैं। मनोरंजन का भरपूर आनंद लेंगे। पारिवारिक रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम संबंधो‍ं को काफी महत्व देंगे। 

तुला

आज सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, जिसमें आप पीछे नहीं हटेंगे। कारोबार में काफी अच्छी परिस्थितियां रहने वाली हैं। आप कलात्मक गतिविधियों में रुचि ले सकते हैं। आपकी वाणी में ओज रहेगा, जिसके कारण लोग आपसे काफी आकर्षित रहेंगे।

वृश्चिक

आज व्यापार बढ़ाने के लिए मेहनत करेंगे। आपके कार्यों की सराहना होगी। लंबित पड़ी योजनाओं को पुनः शुरू करने का प्रयास करेंगे। आपको अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सोशल मीडिया का काफी सार्थक उपयोग करेंगे।

धनु

आज प्रबंधन से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है। गलत सलाह और संगति की वजह हानि होगी। जीवनसाथी से मतभेद होने के योग बन रहे हैं। कई मामलों में आपको धैर्य की आवश्यकता होगी। बाहर की यात्रा आपको नहीं करनी चाहिए।

मकर

आज दैनिक कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। समय रहते हुए अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। जॉब में आ रही परेशानी दूर होगी। आप कोई ऐसा कार्य करेंगे, जिससे आपकी प्रशंसा हो सकती है। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें।

कुंभ

आज राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाकात हो सकती है। सामाजिक कार्यों में आप विशेष ध्यान देंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आपको बहुत सावधानी रखनी होगी।

मीन

आज अपने करियर के प्रति केंद्रित रहेंगे। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे। धार्मिक और अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर सतर्क रहेंगे।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button