आज का राशिफल। 31 जनवरी, 2025 – Utkal Mail

मेष
आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। समाज में यश की प्राप्ति हो सकती है। अधिकारी आपके प्रमोशन को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। व्यावसायिक परिस्थितियां भी आपको धन लाभ कराने वाली हैं। होटल व्यवसाय में काफी अच्छा धन लाभ होगा।
वृष
आज संपत्ति के माध्यम से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्य कुशलता का परिचय देंगे। रियल एस्टेट संबंधित प्रोजेक्ट्स में नकदी की समस्याओं का समाधान होगा। उच्च पद की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
मिथुन
आज आप काफी अनुशासन में रहेंगे। आपकी संवादशैली काफी आकर्षक रहेगी। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के ऑफर मिल सकते हैं। व्यवसाय को लेकर आप उधार ले सकते हैं। जटिल मुद्दों को सुलझाने में सफल रहेंगे।
कर्क
आज आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। शुगर के रोगियों को अपनी सेहत व खानपान का अत्याधिक ध्यान रखना चाहिए। आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। आवश्यक न हो तो यात्रा न करें। व्यर्थ बहसबाजी से बचें।
सिंह
आज प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके संपर्क विकसित होंगे। आयात-निर्यात संबंधित कारोबार में तेजी आएगी। परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी को करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
कन्या
आज बड़े-बुजुर्ग लोगों से मार्गदर्शन लेते रहें, इसके सार्थक परिणाम आपको प्राप्त होंगे। दूसरों की गलती की भरपाई आपको करनी पड़ेगी। लंबित कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। अपनी योग्यता का भरपूर उपयोग करेंगे। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं।
तुला
आज धैर्य की कमी के कारण अनावश्यक बातों पर अपना मूड खराब कर सकते हैं। परिश्रम का बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा। बच्चे आज्ञा का पालन करेंगे। इच्छानुसार काम होने के बावजूद असंतुष्ट रहेंगे। आपकी आशाओं के अनुसार परिणाम प्राप्त नहीं होंगे।
वृश्चिक
आज बिना तथ्यों की जानकारी के अपने विचार न रखें। हित शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। धन की कमी के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिए। बौद्धिक चर्चाओं के प्रभाव में रहेंगे।
धनु
आज आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। महत्वपूर्ण अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। आपके लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। अपने सिद्धांतों पर अडिग रहें तो और भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। माता-पिता अपने बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में कसर न छोड़ें।
मकर
आज कार्यक्षेत्र में लोगों का व्यवहार आपके अनुकूल नहीं रहेगा। स्वयं को श्रेष्ठ और दूसरों को निम्न दिखाने की भावना के कारण मतभेद उभर सकते हैं। बच्चों के हठ को हल्के में न लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। धर्म-कर्म के प्रति रुचि और आस्था बनाए रखें।
कुंभ
आज कमीशन संबंधित कार्यों में अपेक्षाकृत लाभ नहीं मिलेगा। प्रेमीजन से व्यवहार खराब हो सकता है। हालांकि परिवार का वातावरण सुकून भरा रहेगा। आप मनोरंजन को काफी महत्व देने वाले हैं। प्रबंधन में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है।
मीन
आज आप भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा करना शुभ नहीं है। अपनी कार्यशैली में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। आकस्मिक धन हानि हो सकती है। मित्रों व परिजनों से मतभेद हो सकते हैं।