भारत
UPSC ने जारी किया IFS का रिजल्ट, इतने उम्मीदवार हुए पास, ऐसे करें चेक – Utkal Mail

लखनऊ, अमृत विचारः लंबे इंतजार के बाद अब संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की गई है। यह परीक्षा दो चरणों में हुई थी। जहां पहले चरण की लिखित परीक्षा 24 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की गई थी, जबकि इंटरव्यू का आयोजन 21 अप्रैल से 2 मई 2025 तक किया गया।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
– upsc.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
– ‘नया क्या है’ सेक्शन पर करें क्लिक।
– “Indian Forest Service Final Result 2024” पर क्लिक करें।
– सामने खुलने वाली PDF में अपना रोल नंबर ‘Ctrl+F’ दबाकर चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ेः डिप्टी सीएम का अखिलेश यादव पर पलटवार, DNA पर कहा… कितना याद दिलाऊ? थीसिस लिखवाकर भिजवा दूंगा



