राशिफल

आज का राशिफल। 4 फरवरी, 2025 – Utkal Mail

मेष     

आज आपकी आय बढ़ने से मन प्रसन्न होगा। आपकी विनम्रता की लोग प्रशंसा करेंगे। सुख-सुविधाओं में आप धन खर्च कर सकते हैं। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ने की संभावना है। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्न रहेंगे।

वृष

आज अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। व्यावसायिक रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। भोग-विलास की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं।

मिथुन

आज व्यापारी वर्ग के मन में असंतोष हो सकता है। दिल की अपेक्षा दिमाग से फैसला लें। अत्यधिक बहसबाजी से आपको बचना चाहिए। अपनी सेहत का ध्यान रखें। सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। जीवनसाथी की बातों पर नाराज न हों।

कर्क

आज आपके व्यवहार से सब लोग प्रसन्न रहेंगे। फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। दोस्तों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत करेंगे। संतान को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं।

सिंह

आज आपकी छवि लोगों के सामने निखर कर सामने आएगी। घर के कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। परिवार के लोग आपके लिए कुछ निर्णय ले सकते हैं। अपनी योग्यता के बलबूते कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि प्राप्त करेंगे।

कन्या

आज धार्मिक गतिविधियों में आप रुचि लेंगे। पिकनिक के लिए आप जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आपको अपनी छवि को लेकर चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको दूसरे लोगों पर अधिक भरोसा नहीं करना चाहिए।

तुला

आज किसी से अपनी गुप्त बातें शेयर न करें। बेवजह की यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। इंटरनेट पर आप काफी समय खर्च करेंगे। आपका फोकस महत्वपूर्ण कार्यों से हट सकता है। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

वृश्चिक

आज कारोबार में नए अनुबंध कर सकते हैं। संपत्ति के क्रय-विक्रय से अत्यधिक धन लाभ हो सकता है। काफी दिनों से मेहनत के कारण जो थकान थी वो दूर होगी। वैवाहिक जीवन रोमांस से भरपूर रहने वाला है।

धनु

आज व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता में लाते हुए पूर्ण कर लें। यदि आप साझेदारी में काम करना चाहते हैं, तो समय बहुत उत्तम है। खर्चों को लेकर सावधान रहना चाहिए। विदेश में शिक्षा लेने वाले लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।

मकर

आज राजनीति से जुड़े लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर से जुड़ा हुआ सुनहरा मौका मिलेगा। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। सहयोगियों की सलाह पर ध्यान दें।

कुंभ

आज पुराने धन की प्राप्ति हो सकती है। बच्चों को कुछ अच्छा सिखाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको वाहवाही मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ नोंक-झोंक होने की संभावना है।

मीन

आज कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। युवा लड़के कुसंगति से बचें। नए उत्पादों की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में सहयोगियों की मदद मिलेगी। आपको कोई अच्छा आइडिया मिल सकता है, जो कार्यक्षेत्र में आपकी काफी मदद करेगा।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button