विदेश

डोनाल्ड ट्रंप का एक्शन, अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर रवाना हुआ अमेरिकी सैन्य विमान  – Utkal Mail

वाशिंगटन। अमेरिका के नये राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त सामूहिक निर्वासन अभियान के तहत एक अमेरिकी सैन्य सी-17 विमान अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर भारत के लिए रवाना हो गया है। रॉयटर ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि अमेरिकी सैन्य विमान प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हो गया है, जो कम से कम 24 घंटे के बाद पहुंचेगा। 

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पिछले महीने वाशिंगटन में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक के दौरान ‘अनियमित प्रवास’ पर चिंता व्यक्त की थी। इसी कड़ी में ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों को उनके देशों में वापस भेजना शुरू कर दिया है और प्रवासियों को वापस भेजने के लिए सैन्य विमानों का उपयोग कर रहा है। साथ ही प्रवासियों को रखने के लिए सैन्य अड्डे खोल रहा है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक अमेरिकी सैन्य विमानों ने प्रवासियों को ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास पहुंचाया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 या 13 फरवरी को अमेरिका का दौरा करने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने के कार्यक्रम के बीच अवैध भारतीय प्रवासियों को भारत वापस भेजने की बात सामने आयी है। 

ये भी पढे़ं : World Cancer Day 2025 : मोबाइल फोन के इस्तेमाल से नहीं होता किसी भी तरह का कैंसर, WHO ने दूर किया डर


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button