राशिफल

आज का राशिफल। 5 फरवरी, 2025 – Utkal Mail

मेष

आज नए विचारों को खुले मन से स्वीकारें इससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पढ़ाई और करियर को लेकर आपको ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृष

आज अधिक लोभ न करें वरना हानि उठानी पड़ सकती है। आपको बहुत अधिक श्रम करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों पर अधिक ध्यान न दें। अपने काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। संपत्ति के मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए।

मिथुन

आज आपसी सहमति के द्वारा विवादों को सुलझा लेंगे। दिन प्रसन्नता और उत्साह में व्यतीत होगा। व्यापार में नवाचारी परिवर्तन करने के लिए काफी शुभ दिन है। विवाहेच्छुक व्यक्तियों को उत्तम प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क

आज अपने व्यक्तित्व को और भी विकसित करने को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। जल्दबाजी और लापरवाही के कारण आपको भविष्य में नुकसान हो सकता है। व्यापार में सहयोगियों पर एक तरफा भरोसा न करें।

सिंह

आज कोई महत्वपूर्ण काम शुरू कर सकते हैं। उच्च शिक्षा में आ रहे अवरोध दूर होंगे। ऑफिस में लोग आपकी दिल खोलकर प्रशंसा करेंगे। यदि आप कंसल्टेंसी से संबंधित किसी काम से जुड़े हुए हैं, तो आपके काम की काफी सराहना होगी।

कन्या

आज अपने सुख-दुख को जीवनसाथी के साथ अवश्य शेयर करें। उच्च अधिकारियों के साथ संवादहीनता आपको भारी पड़ सकती है। यदि आपके कार्य रुक भी रहे हैं तो उसको लेकर तनाव न लें, बल्कि अपनी गुणवत्ता को और बढ़ाएं।

तुला

आज व्यापारिक निर्णय आपको स्वयं ही लेने चाहिए। विद्यार्थी अध्ययन को काफी समय देंगे। दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पुराने दोस्तों से काफी अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होने की संभावना है।

वृश्चिक

आज नए विचारों को परखने के लिए अनुकूल दिन है। मार्केटिंग आदि से जुड़ी गतिविधियों से लाभ होगा। समाज और परिवार के बीच आप काफी सक्रिय रहेंगे। आवश्यक काम थोड़ी देर से ही सही पर पूर्ण और सफल होंगे।

धनु

आज रियल एस्टेट से जुड़े मामलों से आपको लाभ होगा। संतान की उन्नति से उत्साहित होंगे। प्रेमी जन विवाह को लेकर उत्सुक रहेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी अध्ययन में विशेष रुचि लेंगे। छात्र भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं।

मकर

आज आपके आचरण को लेकर थोड़े नाराज भी हो सकते हैं। कानूनी मामलों में चूक होने की आशंका है। इसीलिए पेपर्स को सावधानी से पढ़ें उसके बाद ही उन पर कार्यवाही करें। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों के कपटयुक्त व्यवहार से सावधान रहना चाहिए।

कुंभ

आज अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन बखूबी करेंगे। आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी। कोई बड़ी व्यावसायिक डील मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में नए दोस्त बन सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मीन

आज रचनात्मक कार्यों में आप विशेष रुचि लेंगे। मेहनत वाले कार्यों को करना उचित नहीं है। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से ऊब सकता है। दिन कुछ आलस्य युक्त हो सकता है। घर को पर्याप्त समय देंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button