आज का राशिफल। 6 फरवरी, 2025 – Utkal Mail

मेष
आज विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ने की संभावना है। नई संपत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। अपनी नकारात्मक आदतों पर नियंत्रण रखें। गरिष्ठ और तला-भुना भोजन कब्ज व माइग्रेन का कारण बन सकता है।
वृष
आज यदि आप किसी समस्या से परेशान हैं, तो आपको उसका समाधान मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपको कार्य के लिए ऊर्जा प्रदान करेगा। आपके करियर में नया मोड़ आ सकता है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा।
मिथुन
आज अधीनस्थ कर्मचारी उच्च अधिकारियों से असंतुष्ट हो सकते हैं। आपकी राय लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। बहुमूल्य वस्तुओं को संभालकर रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उपजने की आशंका है।
कर्क
आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव कम होगा। महिलाएं अपनी साज-सज्जा पर काफी ध्यान देंगी। अपनी कल्पनाओं को साकार करने का मौका मिलेगा। मन में नए कार्यों को लेकर उत्साह की भावना रहेगी।
सिंह
आज नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। खोई हुई वस्तु आपको वापस मिल सकती है।
कन्या
आज उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। व्यवसाय में सावधानी रखने की आवश्यकता है। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। परिवार के सदस्य आपके ऊपर गर्व करेंगे। अध्यात्मिक विषयों पर अध्ययन कर सकते हैं।
तुला
आज का दिन संघर्ष से युक्त हो सकता है। आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। प्रियजनों की सलाह पर गंभीरता से विचार करें। जीवनसाथी के साथ विश्वास में कमी आएगी। कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं। आलस्यपूर्ण व्यवहार करने से बचें।
वृश्चिक
आज व्यवसाय में दैनिक आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को उच्च पद मिल सकता है। थोड़े ही प्रयासों से आपके कार्य सफल हो जाएंगे। मेहनत के बलबूते कई सारे कार्य एक साथ कर लेंगे। इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं, तो दिन सौभाग्यशाली रहेगा।
धनु
आज प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। आईटी से जुड़े करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण में कुछ परिवर्तन ला सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा।
मकर
आज प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। परिवार के लोग आपके निर्णयों से काफी प्रसन्न रहेंगे। सहकर्मी आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं।
कुंभ
आज व्यवसाय में धन की कमी होने की आशंका है। आपके घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। घर में अचानक बिना बुलाए मेहमान आ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच नोंक-झोंक हो सकती है। आपको अकारण यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको अपनी छवि की चिंता रहेगी।
मीन
आज प्रभावशाली लोगों के बीच आपका उठना-बैठना रहेगा। मनोरंजन के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है।