आज का राशिफल। 7 फरवरी, 2025 – Utkal Mail

मेष
आज लोन से जुड़े मामले उलझने की आशंका है। कब्ज के रोगियों को परेशानी होगी। बेवजह के मुद्दों पर आप घिर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। निर्माण संबंधी कार्यों में देरी हो सकती है।
वृष
आज कारोबार में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आप परिजनों के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। अनावश्यक खर्चों में नियंत्रण पाने में सफल रहेंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है।
मिथुन
आज विदेशी स्रोतों से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। समस्याओं को लेकर आप लापरवाह हो सकते हैं। अति उत्साह के कारण आपके काम बिगड़ने की आशंका है। पुराने रोग दोबारा उभर सकते हैं। शाम के समय आप दिखावे में धन खर्च करेंगे।
कर्क
आज आपके द्वारा बनाई हुई योजना सफल होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतरीन अवसर प्राप्त होने की संभावना है। आप अपने घर में किसी उत्सव का आयोजन कर सकते हैं। पैतृक कारोबार में आपको बड़ा लाभ मिल सकता है।
सिंह
आज नए कार्य की योजना बनाने के लिए दिन शुभ है। व्यापार में पार्टनरशिप करने के मौके मिलेंगे। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी पचड़ों से मुक्ति मिल सकती है।
कन्या
आज नई तकनीक के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। आप दूसरों की मदद करने के कारण लोकप्रिय रहेंगे। दांपत्य जीवन का असंतोष भी आप संवाद के बल पर दूर कर सकते हैं। साधु प्रवृत्ति के लोगों के साथ आपका संपर्क मजबूत होगा।
तुला
आज नए प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें। घर और ऑफिस में आवश्यक वस्तुओं की कमी के कारण आप क्रोधित हो सकते हैं। दवाइयों पर धन खर्च होगा। इसके कारण आपको अपने खर्चों पर कटौती भी करनी पड़ेगी।
वृश्चिक
आज व्यवसाय में अपने लक्ष्यों को समय से पूर्व ही निपटा लेंगे। आपको एक बड़ा पद सौंपा जा सकता है। नव विवाहित जोड़े काफी रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। परिवार में सभी लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।
धनु
आज नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के व्यवहार से परेशानी होगी। अपने लक्ष्य के प्रति आप एकाग्र रहेंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके मस्तिष्क में कुछ बेहतरीन रचनात्मक आइडिया आएगे। इसका प्रयोग आप नये काम के लिए भी कर सकते हैं।
मकर
आज का पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। विवादित मामलों पर समझौता हो सकता है। मीडिया और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप लोगों के बीच लोकप्रिय रहेंगे। प्रेमी जोड़े विवाह के लिए परिजनों को मनाने में सफल रहेंगे।
कुंभ
आज ऑफिस में काम अधिक न होने के बाद भी आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। पुरानी उलझनों को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। घर के बुजुर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। प्रेमी जन के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं।
मीन
आज कार्यक्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। दृढ़ निश्चय के दम पर आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। परिजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी का विचार बनाएंगे।