मनोरंजन

‘कोरियोग्राफर’ जानी मास्टर यौन उत्पीड़न का आरोप, हुए गिरफ्तार – Utkal Mail

 

हैदराबाद, अमृत विचारः मशूहर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्‍टर की मुश्‍क‍िलें काफी बढ़ गई हैं। कोरियोग्राफर को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। जानी के ख‍िलाफ 18 सितंबर को साइबराबाद की नरसिंगी पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। ‘स्‍त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ के स्‍टार तेलंगाना कोरियोग्राफर पर इससे पहले भी 21 साल की महिला के यौन उत्‍पीड़न का केस दर्ज हो चुका है। पुलिस ने उनके ख‍िलाफ यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जानी मास्टर को गोवा में साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया, जहां उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत से ‘ट्रांजिट वारंट’ प्राप्त करने के बाद उन्हें हैदराबाद लाया जाएगा।

कुछ दिन पहले, 16 अक्टूबर को, पुलिस ने जानी नाम के एक व्यक्ति से जुड़ी एक गंभीर समस्या की जांच शुरू की। जानी के साथ हेल्पर के तौर पर काम करने वाली 21 वर्षीय महिला ने बताया कि उसने छह साल तक उसके साथ गलत काम किया। उसने बताया कि ये सब तब होता था जब वे बाहर काम करते थे और कभी-कभी उसके घर पर अलग-अलग जगहों पर काम करते थे।

शोषण के वक्त नाबालिग थी पीड़‍ित महिला
जानी मास्‍टर तेलुगू फिल्‍मों के सुपरस्‍टार कोरियोग्राफर में से एक हैं। उन्हें राष्ट्रीय फिल्‍म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। उन्‍होंने रजनीकांत की फिल्‍म ‘जेलर’ के आइटम नंबर ‘कावाला’ को भी डायरेक्‍ट किया है। जानी के ख‍िलाफ IPC की धारा 376 (2) (यौन उत्पीड़न के लिए सजा), 506 (आपराधिक धमकी) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने) सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुछताछ में पाया या है कि कोरियोग्राफर ने कथित तौर पर महिला का शोषण तब शुरू किया, जब वह बालिग नहीं थी। ऐसे में उनके ख‍िलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया गया।

पीड़‍ित ने सौंपी 40 पन्‍नों की आपबीती
साइबराबाद पुलिस में FIR दर्ज करने के बाद पीड़िता ने तेलंगाना के राज्य महिला आयोग को 40 पन्नों की लिखित दस्तावेज भी सौंपे, जिसमें उसने सुबूतों के साथ अपनी आपबीती का भी विवरण किया। समिति की अध्यक्ष नेरेला शारदा ने बुधवार को बताया कि आयोग ने मामले में हस्तक्षेप किया है। इसके बाद शिकायतकर्ता को पुलिस ने सुरक्षा देने के आदेश भी जारी किए हैं। 

जानी मास्‍टर ने साधी चुप्‍पी
कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने इस पूरे मामले में चुप्‍पी साधी हुई है। इसके साथ ही वे अपने फिल्म प्रोजेक्‍ट्स से भी दूर हो गए हैं। 

यह भी पढ़ेः मैनचेस्टर सिटी और इंटर मिलान के बीच हुआ मैच ड्रॉ, PSG ने Girona को हराया


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button