राशिफल

आज का राशिफल। 8 फरवरी, 2025 – Utkal Mail

मेष

आज नई सम्पत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार अपनी रणनीति में आमूलचूल परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। अपने काम की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास करें।

वृष

आज आपकी कोई मनोकामना आज पूर्ण हो सकती है। यदि आप किसी समस्या से परेशान हैं तो आपको उसका समाधान मिल सकता है। धैर्यवान होकर कार्य पूर्ण करें। सन्तान को उचित मार्गदर्शन देने का प्रयास करें। पूरा ध्यान अपने काम पर लगायें।

मिथुन

आज कानूनी मामने के उलझने की आशंका है। स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन अधिक हो सकता है। अधिकारी आपके विरुद्ध हो सकते हैं। बहुमूल्य वस्तुओं को सम्भालकर रखें। एक साथ अनेक कार्य करने की कोशिश न करें।

कर्क

आज आपकी राय लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। दांपत्य संबंधों में ताजगी रहेगी। मन में नए कार्यों को लेकर उत्साह की भावना में वृद्धि होगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। आभूषणों पर धन खर्च कर सकते हैं।

सिंह

आज अपने कार्यक्षेत्र को लेकर लापरवाही न करें। कारोबार की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। पुराने झगड़ों को लेकर दोबारा उलझने से बचें। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

कन्या

आज कार्यक्षेत्र में सावधानी रखने की आवश्यकता है। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। अध्यात्मिक विषयों पर गूढ़ अध्ययन कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। परिवार के सदस्य आपके ऊपर गर्व करेंगे।

तुला

आज दिन संघर्षों से युक्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विश्वास में कमी आयेगी। प्रियजनों की सलाह पर गंभीरता से विचार करें। बुखार और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं। आलस्य करने से बचें।

वृश्चिक

आज नौकरीपेशा व्यक्तियों को उच्च पद मिल सकता है। इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो दिन सौभाग्यशाली रहेगा। व्यवहार में अहङ्कार का प्रदर्शन न करें। थोड़े ही प्रयासों से आपके काम सफल हो जायेंगे। आपकी दैनिक आय में वृद्धि होगी।

धनु

आज जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण में कुछ परिवर्तन ला सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। माता-पिता के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा।

मकर

आज परिवार के लोग आपके निर्णयों से काफी प्रसन्न रहेंगे। आप नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताना पसंद करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। संतान के भविष्य की चिंता रहने वाली है।

कुंभ

आज आपकी सामाजिक छवि सुधर सकती है। अकारण यात्रा होने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। यदि कोई ऋण ले रहे हैं, तो सावधानी रखें। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच नोंकझोंक हो सकती है।

मीन

आज प्रभावशाली लोगों के बीच आपका उठना-बैठना रहेगा। मनोरंजन के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button