आज का राशिफल। 10 फरवरी, 2025 – Utkal Mail

मेष
आज आप लोगों को शुभ कार्यों के लिए प्रोत्साहित करेंगे। संघर्ष और मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। सामाजिक संस्थाओं को आप काफी सहयोग दे सकते हैं। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है।
वृष
आज मांगलिक कार्यों की योजना बना सकते हैं। संचित धन किसी गलत काम में खर्च हो सकता है। छोटे बच्चों के व्यवहार को लेकर चिंता होगी। एसिडिटी की समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों में तनाव की संभावना बन रही है।
मिथुन
आज कार्यक्षेत्र में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आपको उसका बेहतरीन परिणाम मिलेगा। अपनी दिनचर्या संयमित रखें। नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब के अवसर मिल सकते है। आय की स्थिति बेहतर रहने वाली है।
कर्क
आज आर्थिक मामलों के लिए समय अच्छा नहीं है। ऑफिस के माहौल पर नजर बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में नई तकनीकों का प्रयोग उचित नहीं होगा। भावनाओं में बहकर अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। गूढ़ विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे।
सिंह
आज समाज में आपकी प्रशंसा होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी से जॉब मिल सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत शुभ रहेगा। परिजनों के साथ सार्थक समय बिताएंगे। उच्च अधिकारियों के माध्यम से आपको लाभ मिलेगा।
कन्या
आज नई संपत्ति खरीदना चाह रहे हैं, तो दिन बहुत शुभ है। रुका हुआ काम अचानक सफल होने की संभावना बन रही है। आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी, जिसके लिए शायद आप तैयार न हों। व्यवसाय में आपकी गुणवत्ता में वृद्धि होगी।
तुला
आज आपको अपनी उत्तेजना पर नियंत्रण रखना चाहिए। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ थोड़ी नोंक-झोंक हो सकती है। यदि आप किसी जिम्मेदार पद पर हैं, तो आपके पास दोहरी जिम्मेदारी रहेगी।
वृश्चिक
आज विवादों से आपको दूर रहना चाहिए। जल्दबाजी में आपको नौकरी बदलने का निर्णय नहीं लेना चाहिए। धन संबंधी मामलों को लेकर सावधानी रखें। आप बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पुरानी उलझनों में आप दोबारा उलझ सकते हैं।
धनु
आज व्यावसायिक क्षेत्र में आपको शानदार सफलता मिल सकती है। अपना काम आपको स्वयं ही करना चाहिए। किसी उत्सव और मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। बिगड़ी हुई बात या डील को आप समझदारी से संभाल लेंगे।
मकर
आज कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के ऊपर कुछ दबाव हो सकता है। शरीर में थोड़ी थकावट रहेगी। अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा।
कुंभ
आज नई नौकरी में कुछ समस्या आ सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आप नए प्रयोग कर सकते हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। किसी जरूरी काम में भागीदारी करनी पड़ सकती है।
मीन
आज उत्तम भोजन का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी से अपने दिल की बातें शेयर करेंगे। आलस्य की वजह से काम प्रभावित हो सकते हैं। लोभ-लालच से आपको बचना चाहिए। नए कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में अदूरदर्शी निर्णय लेने से बचना चाहिए।