राशिफल

आज का राशिफल। 14 फरवरी, 2025 – Utkal Mail

मेष     

आज शरीर में कुछ थकावट महसूस होगी। व्यर्थ की बहसबाजी से स्वयं को दूर रखें। लोग आपसे मदद की अपेक्षा रखेंगे। व्यवसाय में नया प्रयोग करने से बचें। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देना होगा।

वृष

आज अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में कुछ कन्फ़्यूजन रहने की सम्भावना है। संपत्ति विवाद हल हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोधियों से सावधान रहना चाहिए।

मिथुन

आज आपके मन में उच्च पद और प्रतिष्ठा की इच्छा प्रबल होगी। अपनी तीव्रबुद्धि का कुशल प्रयोग करेंगे। नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन खत्म होने की संभावना है।

कर्क

आज के दिन आपको कुछ त्याग करना पड़ेगा। व्यर्थ के खर्चों के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। ऐसे सभी लोगों से दूरी बनाकर रखें, जो आपका मनोबल गिराते हों। अपने विषय में गलत धारणा बनाने से बचें।

सिंह

आज विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। अव्यावहारिक विचारों के कारण उपहास हो सकता है। आपको स्वाभिमान की चिंता हो सकती है। उच्च अधिकारी आपको जिम्मेदारी भरा कोई काम सौंप सकते हैं।

कन्या

आज पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी उपेक्षा हो सकती है। सोच-विचारकर ही आपको लोगों के सामने प्रतिक्रिया देनी चाहिए। मित्रों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं।

तुला

आज आधारभूत समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे, इसका सकारात्मक परिणाम आपको अवश्य मिलेगा। आप जिन कार्यों को प्राथमिकता क्रम में रखेंगे उन्हें अवश्य ही पूर्ण कर लेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

वृश्चिक

आज व्यापार में नई साझेदारी को लेकर कुछ निर्णय कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। आपके काम की गति में अचानक तेजी आ सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने से आनंदित महसूस करेंगे।

धनु

आज भविष्य को लेकर योजना बनाने के लिए दिन अनुकूल है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। कोई समस्या हो तो अपने बड़ों से उसे साझा करें। सरकारी कार्यों में रुकावटें आ सकती है। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।

मकर

आज व्यावसायिक दृष्टिकोण से दिन बहुत सामान्य रहने वाला है। आप जिनसे प्रेम और सम्मान की अपेक्षा रखते हैं वे आपको भाव नहीं देंगे। आप अपने काम पर ही ध्यान दें। दूसरों के मामलों में पड़ने से बचें। आपका मन कुछ अशांत हो सकता है।

कुंभ

आज सहयोगियों के ऊपर अधिक निर्भर न हों। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। आपकी वाणी और व्यवहार से मित्रजन काफी प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को वेतन की चिंता हो सकती है। मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।

मीन

आज आर्थिक समस्याओं को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। बच्चों के भविष्य की चिंता हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर कम गम्भीर रहेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों से जुडने का प्रयास करेंगे। इससे आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button