आज का राशिफल। 15 फरवरी, 2025 – Utkal Mail

मेष
आज विरोधियों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में कुछ गलतियां होने के कारण थोड़ा तनाव होगा। निजी संबंधों में खराबी आ सकती है। जल्दबाजी में काम करने के कारण आपको नुकसान हो सकता है।
वृष
आज आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। अपनी योग्यता और प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें। सभी काम निर्विघ्न रूप से पूर्ण हो जाएंगे। करियर में उत्तम अवसर मिलने की संभावना बन रही है।
मिथुन
आज कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। अपने लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा न करें। कारोबार में बदलाव करने से बचें। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहने वाला है। विवादों से नए संबंधों को लेकर परेशानी हो सकती है।
कर्क
आज इस कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में धन खर्च होगा। विद्वान जनों के साथ आपके संपर्क बनेंगे। किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। समाज में आपको प्रसिद्धि मिलेगी।
सिंह
आज कानूनी विवादों का निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है। कुछ महत्वपूर्ण काम समय पर न होने से अशांति का माहौल हो सकता है। किसी पारिवारिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। घर में अनुशासन का अभाव रहेगा।
कन्या
आज दूसरों के भरोसे में न रहें। विवाह योग्य संतान के विवाह की चिंता हो सकती है। उच्च अधिकारी आपके काम में हस्तक्षेप कर सकते हैं। आलोचनाओं से आपको दुखी नहीं होना चाहिए। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
तुला
आज व्यवसाय में व्यय अधिक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको आचार-विचार के कारण आलोचना झेलनी पड़ेगी। परिवार में अशांति का वातावरण रहेगा। पेट में गैस और जलन की समस्या हो सकती है।
वृश्चिक
आज काम की अधिकता के कारण आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। अपने काम करने के तरीके में आपको बदलाव करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपनों से बड़ों का आदर करें।
धनु
आज नौकरी में विवाद शांत होंगे। परिवार में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। धन के लेन-देन में चूक परेशानी का कारण बन सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। दूरस्थ स्थानों की यात्रा हो सकती है।
मकर
आज आपकी आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों का स्थानांतरण हो सकता है। व्यावसायिक संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग के साथ आपको संबंध अच्छे रखने चाहिए। कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है।
कुंभ
आज अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। इसीलिए आपको आराम करना चाहिए। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
मीन
आज परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों को आप काफी समय देंगे। कारोबार को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्वानों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। अपनी संगत का ध्यान रखें।