आज का राशिफल। 17 फरवरी, 2025 – Utkal Mail

मेष
आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों के साथ आप समय बिताना पसंद करेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन आपके खर्च भी बढ़ेंगे। व्यापार को लेकर बड़ी डील हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें।
वृष
आज आपके ऊपर मानसिक दबाव बढ़ सकता है। अपनी बुद्धि का उचित प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। माइग्रेन के रोगियों को भोजन और नींद का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
मिथुन
आज जीवनसाथी के साथ नोंक-झोंक होने की आशंका है। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। यदि आपका वजन बढ़ा हुआ है, तो आपको इस पर नियंत्रण करना चाहिए। लोग आपकी आलोचना करेंगे। घर में आपका मन नहीं लगेगा।
कर्क
आज कार्यक्षेत्र का माहौल सुखद रहेगा। रिश्तेदारों के घर जाने का अवसर मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से मुलाकात होगी। आप काफी हल्के मूड में रहेंगे। मेडिकल प्रोफेशनल्स की आय में वृद्धि होगी। बच्चे काफी अनुशासित रहेंगे।
सिंह
आज तीर्थस्थल की यात्रा हो सकती है। हिसाब-किताब में आपको पारदर्शिता रखनी चाहिए। अपने स्वाभिमान से समझौता न करें। पुराना रोग कष्ट दे सकता है। विज्ञान और तकनीक के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे।
कन्या
आज करियर को लेकर आप पूरी तरह से फोकस्ड रहेंगे। व्यवसाय में आपको शानदार धन लाभ मिलेगा। नई नौकरी के अवसर आपको प्राप्त होंगे। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। परिजनों पर अपनी कुंठा न निकालें। मन में अज्ञात कारणों से चिंता रहेगी।
तुला
आज कानूनी मामलों में आपको लाभ प्राप्त होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में होने की संभावना है। विरोधी आपके प्रति सक्रिय रहेंगे। अति-उत्साह में आपके काम बिगड़ सकते हैं।
वृश्चिक
आज आपकी प्रतिभा और योग्यता की प्रशंसा होगी। पति-पत्नी के आपसी संबंध प्रगाढ़ होंगे। नए प्रेम संबंध विकसित हो सकते हैं। संतान की उन्नति से आप काफी प्रसन्न होंगे। शेयर मार्केट में किया गया निवेश आपको लाभ देगा।
धनु
आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। बढ़ते खर्चों को लेकर निराशा होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को लेकर निष्ठावान रहना चाहिये। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान होकर वक्तव्य देने चाहिए।
मकर
आज अटके हुए काम दोबारा शुरू होंगे। शारीरिक पीड़ा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। अति उत्साह में कोई नया काम शुरू न करें। वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें।
कुंभ
आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। कड़वे वचन बोलने से आपको बचना चाहिए। ससुराल पक्ष के साथ अपने संबंध खराब न करें। आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ी नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।
मीन
आज जॉब में उच्च अधिकारियों की सराहना प्राप्त होगी। संपत्ति के क्रय-विक्रय से आपको धन लाभ मिलने वाला है। आपको व्यापार में बड़े अवसर मिल सकते हैं। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। निर्माण कार्यों में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे।