Delhi CM : दिल्ली की नई सीएम होंगी रेखा गुप्ता, विधायक दल की नेता चुनी गईं, कल लेंगी शपथ – Utkal Mail

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता होंगी। बीजेपी के विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर सहमति बनी है और उसके बाद उनके नाम का ऐलान कर दिया गया। रेखा गुप्ता कल रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी। बता दें कि करीब 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर बीजेपी काबिज हुई है।
दिल्ली की शालीमार बाग सीट से रेखा गुप्ता विधायक हैं। मुख्यमंत्री की रेस में उनका नाम सबसे आगे चल रहा था। विधायक दल की बैठक में प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री चुनी गईं रेखा गुप्ता ने कहा है कि “मैं इस जिम्मेदारी के लिए हमारे केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सभी विधायकों को धन्यवाद देती हूं।”
दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री
दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाने के पीछे की सबसे बड़ी वजह महिला चेहरा है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली में तीन महिला मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने वाली चौथी महिला होंगी। इससे पहले साल 1998 में भाजपा ने सुषमा स्वराज को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाया था। इसके अलावा दिल्ली की सीएम शीला दीक्षित रह चुकी हैं। वहीं, आप ने आतिशी को सीएम बनाया था।
समाचार अपडेट किया जा रहा है…



