आज का राशिफल। 20 फरवरी, 2025 – Utkal Mail

मेष
आज कारोबार में बड़ी साझेदारी हो सकती है। आडंबर युक्त व्यवहार के कारण लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। स्वास्थ्य समस्या है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से मिलें। आर्थिक कारणों से आपका मन विचलित रहेगा।
वृष
आज नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आप जैसी अपेक्षा कर रहे थे, काम वैसे ही होंगे। व्यापार में बड़ी डील हो सकती है। अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। शुभ समाचार मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
मिथुन
आज अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर तनाव में आ सकते हैं। विवाहोत्सुक जातकों को प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विदेशी क्लाइंट्स से आपको शानदार फीडबैक मिल सकता है।
कर्क
आज अपने भाग्य को दोष देने के बजाय मजबूती से चुनौतियों का सामना करें सफलता जल्द ही मिलेगी। अध्यात्मिक विषयों के प्रति आपकी जिज्ञासा बढ़ सकती है। घरेलू कलह से बचने के लिए स्वयं शांत रहें।
सिंह
आज महत्वपूर्ण कार्य अधूरे छूट सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। यदि कहीं आप इसके लिए जिम्मेदार हैं, तो इस मामले को शीघ्रता से सुलझा लें। घर में कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो सकता है।
कन्या
आज व्यवसाय में आशा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अधीनस्थ कर्मचारी विद्रोही रूख व्यक्त कर सकते हैं। विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
तुला
आज किसी जरूरी कार्य के बाधित होने के कारण कुंठाग्रस्त हो सकते हैं। छोटे बच्चों या अध्यात्मिक लोगों के साथ समय बिताना लाभकारी होगा। सुख-सुविधाओं पर ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। मान-सम्मान में कमी आ सकती है।
वृश्चिक
आज आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काफी संवेदनशील रहेंगे। सोशल मीडिया पर अपना प्रमोशन कर सकते हैं। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। कमीशन आदि से लाभ हो सकता है। व्यवसाय में नए अनुबंध हो सकते हैं, किंतु काम शुरू नहीं हो पाएगा।
धनु
आज आपको अधिक परिश्रम करने से बचना चाहिए। कानूनी उलझनों में फंस सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों में आपका समय बर्बाद होगा। अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न होगी। मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त नहीं होगा।
मकर
आज नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। नई जॉब ढूंढ रहे हैं, तो दिन बेहद अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। प्रियजनों से आपको उत्तम सलाह व उचित सहायता मिल सकती है। बच्चे माता-पिता की आशाओं पर खरे उतरेंगे।
कुंभ
आज सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम भावनाओं का आधिक्य रहेगा। किसी से अधिक अपेक्षा न करें। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है।
मीन
आज क्रोध व उत्तेजित प्रतिक्रिया से बचें। धर्म के प्रति मन में शंका हो सकती है। संपत्ति विवाद गहरा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कठिन काम सौंपे जा सकते हैं। यात्राओं के कारण स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। पुरानी गलतियों का भुगतान करना पड़ सकता है।