राशिफल

आज का राशिफल | 21 फरवरी, 2025 – Utkal Mail

मेष

आज नए विषयों को लेकर काफी जिज्ञासु रहेंगे। विवादित मामलों पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया न दें। पैरों में दर्द की समस्या होने की संभावना है। ज्यादा सोच-विचार करने के कारण तनाव में आ सकते हैं।

वृष

आज काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा होने से आपका मन शांत रहेगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

मिथुन

आज जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें, जिससे आपको और भी अच्छे मौके मिलेंगे। संतान को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। व्यापार में बड़ी व स्थाई पार्टनरशिप हो सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है।

कर्क

आज संपत्ति की खरीद में परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में कड़वाहट हो सकती है।

सिंह

आज बेरोजगार लोग जॉब को लेकर थोड़े चिंताग्रस्त रहेंगे। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। राजनीतिक बहसबाजी के कारण संबंध खराब हो सकते हैं। यात्रा के दौरान असुविधा होने की संभावना बन रही है।

तुला

आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। बोलते समय अपने वचनों पर नियंत्रण रखें। भोजन में शुद्धता और पौष्टिकता का ध्यान अवश्य रखें। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है।

वृश्चिक

 आज व्यवसाय में आपकी आय बढ़ सकती है। कारोबार में नया प्रयोग करने के लिए दिन शानदार है। विवादित मामलों के सुलझने के योग बन रहे हैं। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें। भोग-विलास में आप धन खर्च करेंगे।

धनु

आज नजदीकी लोग आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। इसीलिए गंभीर विषयों पर चर्चा करने से बचें। छोटी-छोटी बातों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा।

मकर

आज आपके व्यवहार से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। जोड़ों में दर्द और गठिया से पीड़ित जातकों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

कुंभ

आज आपकी तर्कशक्ति दूसरों की समस्याओं का भी समाधान करने में मदद करेगी। पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात हो सकती है। व्यावसायिक अनुबंधों के लिए दिन बेहद शुभ है। मध्यस्थता से कई अटके हुए मामलों का समाधान कर लेंगे।

कन्या

आज व्यापारिक डील के लिए समय बहुत अच्छा है। आपकी तार्किक क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। किसी कारणवश दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं। नजदीकी मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन

आज धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। आपकी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। दूसरों के साथ अपनी तुलना न करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सावधान रहेंगे।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button