राशिफल

आज का राशिफल। 23 फरवरी, 2025 – Utkal Mail

मेष

आज नकारात्मक प्रवृत्ति के सहकर्मियों के साथ परेशानी होगी। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। संतान की गतिविधियों से आप व्यथित हो सकते हैं। आपकी बातों से जीवनसाथी का मूड खराब हो सकता है।

वृष

आज भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय न लें, किंतु आपको कोशिश नहीं छोड़नी चाहिए। दिनचर्या को असंतुलित न होने दें। परिवार का सहयोग न मिलने से कुछ काम रुक सकते हैं। बड़े भाई-बहनों को लेकर परेशानी होगी।

मिथुन

आज आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। आप भोग-विलास का भरपूर आनंद लेंगे। आप समझदारी से उलझे मामलों को सुलझा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपको शिक्षा में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अनावश्यक चिंता न करें।

कर्क

आज राजनीतिक व्यक्तियों को मान-सम्मान मिलेगा। सूझ-बूझ के साथ मामलों को सुलझा लेंगे। संपत्ति में बड़ा निवेश कर सकते हैं। नजदीकी मित्र आपका काफी अच्छा सहयोग करेंगे, जिसके कारण आप तनावमुक्त महसूस कर सकते हैं।

सिंह

आज अपरिचित लोगों के कारण नुकसान हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बढ़ेगा। दांपत्य संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। खानपान में लापरवाही न करें। वाणी के दौरान संयम रखें। अनचाही यात्रा करने से आपको बचना चाहिए।

कन्या

आज महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। माता से सलाह लेना आपके लिए लाभकारी होगा। विवाहेतर संबंधों को लेकर थोड़ी निराशा रहेगी।

तुला

आज नए संपर्कों का लाभ उठाएंगे। नौकरीपेशा लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों को लेकर तनाव दूर होगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन के लिए जा सकते हैं। आप काफी सहज महसूस करेंगे। व्यापार में नई शुरुआत कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज व्यवसाय में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। मानसिक दबाव से छुटकारा मिलेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। परिवार के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक संबंधों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।

धनु

आज व्यापार की प्रगति से हर्षित होंगे। परीक्षा परिणामों में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। घर की साज-सज्जा में धन खर्च करेंगे। परिवार का माहौल सौहाद्रपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को उच्च पद मिल सकता है।

मकर

आज दूसरों की बातों पर ज्यादा विश्वास न करें। दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित रहेगी। वाणी में कटुता के कारण रिश्तों में दरार आ सकती है। पुरानी यादों को लेकर मन व्यथित होगा, जिसके कारण आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे।

कुंभ

आज व्यवसाय में आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। बच्चों को लेकर कोई महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न हो सकता है। मूल्यवान वस्तु उपहार में मिल सकती है। आप परेशान लोगों की मदद करने की कोशिश करेंगे। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे।

मीन

आज आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। समाज में आपकी छवि मजबूत रहेगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए दिन आरामदायक रहेगा। व्यवसाय में नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जो आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button