भारत
हैदराबाद: आवासीय इमारत में लगी आग, तीन की मौत – Utkal Mail

हैदराबाद। तेलंगाना में हैदराबाद के बाहरी इलाके पुप्पलगुडा में शुक्रवार शाम को आवासीय इमारत में लगी आग में एक 7 वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जमीला (70), सुहाना (40) और सिजिरा (7) के रूप में हुई है ।
पुलिस के मुताबिक तीनों की मौत दम घुटने से हुई है और ऐसा संदेह है कि शॉर्ट सर्किट के कारण दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर शाम करीब 6 बजे आग लगी। सूचना मिलने पर लैंगर हाउस के अग्निशमन कर्मी तुरंत आग वाली जगह पर पहुंचे और पहली मंजिल पर एक कमरे में बेहोशी की हालत में फंसी दो महिलाओं और एक लड़की को अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: CMO Transfer : अयोध्या के सीएमओ बने डॉ. सुशील कुमार, बस्ती की जिम्मेदारी संभालेंगे डॉ. राजीव निगम



