बिज़नेस

स्पाइसजेट को 900 करोड़ रुपये के अधिक का मिला वित्त पोषणा, बेड़े के उन्नयन पर देगी ध्यान – Utkal Mail

नई दिल्ली। विमानन कंपनी स्पाइसजेट इस महीने 900 करोड़ रुपये के अधिक कोष के साथ अपने बेड़े के उन्नयन तथा लागत में कटौती के उपायों पर ध्यान केंद्रित करेगी। 

एयरलाइन द्वारा वरिष्ठ कर्मचारियों को सोमवार को भेजे एक आंतरिक पत्र के अनुसार, अब उसके पास 900 करोड़ रुपये से अधिक की पर्याप्त राशि है। इसमें सरकार से आपात क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत किस्त के रूप में प्राप्त 160 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। कई परेशानियों से घिरी कंपनी को अब तक ईसीएलजीएस के तहत करीब 1,000 करोड़ रुपये मिले हैं। 

मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि हाल ही में कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह द्वारा एयरलाइन में निवेश करने के बाद यह नई किस्त जारी की गई। 

अधिकारी ने बताया कि कि एयरलाइन ने तीन महीने में कुल 1,100 करोड़ रुपये से अधिक का कोष जुटाया है। पत्र के अनुसार, कंपनी बेड़े के उन्नयन, समय पर सेवाएं देने और परिचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए लागत में कटौती के उपाय लागू करने पर ध्यान देगी। 

ये भी पढ़ें- बिहार: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बोले राहुल गांधी, RSS-BJP की विचारधाराएं हिंसा और नफरत फैला रहीं…


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button