भारत

कर्नाटक: चामराजनगर में सड़क दुर्घटना में पांच तीर्थयात्रियों की मौत – Utkal Mail

चामराजनगर। कर्नाटक के चामराजनगर जिले में माले मदेश्वर मंदिर जा रहे पांच तीर्थयात्रियों की शनिवार को उस समय मौत हो गई, जब उनकी कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना जिले के कोल्लेगल तालुका के चिक्किंदुमडी में हुई।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह के लिए पहाड़ी पर स्थित मंदिर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।  

यह भी पढ़ें:-बहराइच: बुआ के घर से लाकर बड़े भाई ने की थी बहन की हत्या, छोटे भाई ने लगाया यह आरोप, जानें पूरा मामला


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button