भारत

दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री ने इसमें भागीदारी करने वालों को दी श्रद्धांजलि – Utkal Mail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1930 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में दांडी यात्रा में हिस्सा लेने वालों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी और इसे भारत के स्वतंत्रता संग्राम में निर्णायक अध्याय बताया। गांधी ने नमक पर ब्रिटिश कर के विरोध में आज ही के दिन साबरमती आश्रम से दांडी तक यात्रा शुरू की थी।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज, हम उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने ऐतिहासिक दांडी यात्रा में भाग लिया, जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम का एक निर्णायक अध्याय है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में, इस मार्च ने आत्मनिर्भरता और स्वतंत्रता के लिए एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन को प्रज्वलित किया।’’

उन्होंने कहा कि दांडी यात्रा में भाग लेने वाले सभी लोगों का साहस, बलिदान और सत्य और अहिंसा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है। इस यात्रा को बड़े पैमाने पर लोगों का समर्थन मिला। इसे भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जाता है।

ये भी पढ़ें- Airtel ने SpaceX संग की डील, भारतीय बाजार में उतरेगी स्टारलिंक


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button