Parliament Sessions: संसद में संविधान पर चर्चा, प्रधानमंत्री मोदी का भाषण शुरू, कहा- ये एक उत्सव मनाने वाला पल है – Utkal Mail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में पहुंच गए हैं। संविधान पर चर्चा का आज आखिरी दिन है। इसके लिए दो दिन का समय तय किया गया था। पीएम मोदी ने कहा कि संविधान की 75 सालों की यात्रा महान यात्रा है। हमारे संविधान निर्माताओं की दीर्घ दृष्टि और योगदान को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। ये एक उत्सव मनाने वाला पल है। जिन्होंने इस उत्सव में हिस्सा लिया मैं उन सभी का अभिनंदन करता हूं।
खबर अपडेट हो रही है…
यह भी पढ़ें:-लोकसभा में संविधान पर चर्चा: रविशंकर प्रसाद ने राहुल पर कसा तंज, कहा- ‘ट्यूटर’ बदलना बहुत जरूरी है
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने विनायक दामोदर सावरकर के बारे में टिप्पणी को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर शनिवार को निशाना साधा और तंज कसते हुए कहा कि ‘ट्यूटर’ बदलना बहुत जरूरी है। उन्होंने लोकसभा में संविधान पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि राहुल गांधी को एक बार अंडमान-निकोबार की उस सेलुलर जेल में ले जाया जाना चाहिए जहां सावरकर 11 साल बंद थे।