आज का राशिफल | 17 मार्च 2025 – Utkal Mail

मेष
आज व्यवसाय में नई योजना बनानी पड़ सकती है। इसमें लोग आपका काफी सहयोग करेंगे। रिटेल कारोबारियों की आय बढ़ सकती है। पहले की गई मेहनत से आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक परेशानियों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ेगा।
वृष
आज आपको किसी रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है। इससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। सहकर्मियों के सहयोग से आपके काम शीघ्र पूरे हो जाएंगे। जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन
आज किसी पर भी आंख-मूंदकर भरोसा न करें। कोई महत्वपूर्ण काम अचानक आपको करना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों के व्यवहार के कारण मूड खराब हो सकता है।
कर्क
आज निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। काम का अतिरिक्त बोझ आने के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। अपने खर्चों को सीमित और संतुलित रखें। कार्यक्षेत्र में आपको अपने वर्चस्व की चिंता रहेगी। सामाजिक विषयों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी।
सिंह
आज प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे। नई संपत्ति या मकान आदि खरीदने का विचार बना सकते हैं। फाइनेंस संबंधी कार्यों की जटिलता दूर होगी। अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काफी निर्भर रहने वाला है।
कन्या
आज आंखों में जलन जैसी समस्या हो सकती है। अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। कुछ निजी समस्याओं के कारण मन विचलित रह सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहने वाले हैं। अपने स्वार्थ के लिए गलत रास्तों का चुनाव न करें।
तुला
आज प्रेम संबंधों को पर्याप्त समय देंगे। नए मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। रियल एस्टेट व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। आप अपनी छोटी-छोटी गलतियों को दूर करने के लिए प्रयासरत हो सकते हैं।
वृश्चिक
आज नशे का सेवन बिल्कुल भी न करें। शेयर मार्केट में बड़ा पैसा निवेश करने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपका अपमान हो सकता है। अपने विचारों व निर्णयों को हमेशा पहली प्राथमिकता दें। घर के कार्यों में आपका मन नहीं लगेगा।
धनु
आज समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। मित्रों की सफलता से मन प्रफुल्लित रहेगा। पैतृक संपदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। नई जॉब खोज रहे हैं, तो सफलता मिलने की पूरी संभावना है। अटके मामलों को धीरे-धीरे सुलझा लेंगे।
मकर
आज कमीशन और इन्श्योरेंस जैसे कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। अपने शारीरिक सौंदर्य और फिटनेस को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आप समय का बेहतरीन सदुपयोग करेंगे। इसके कारण आपके कई छूटे हुए कार्य पूरा होने की संभावना बन रही है।
कुंभ
आज पुराने संबंधों का लाभ आपको मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने उत्पादों या सेवाओं की गुणवत्ता पर काफी ध्यान देना पड़ेगा। अपनी मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाकर रखें। लोग आपकी आदतों की आलोचना कर सकते हैं।
मीन
आज आपको अचानक कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सारे कार्य अपनी जिम्मेदारी में करें। हेल्दी डाइट का कड़ाई से पालन करें। अपच के कारण मुंह में छाले पड़ सकते हैं।