भारत

जमुई : डायन बताकर दंपति के हत्या मामले में चार गिरफ्तार, भेजा गया जेल  – Utkal Mail

जमुई। बिहार में जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में डायन बताकर एक दंपति की हत्या करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। झाझा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दंपति हत्याकांड मामले में पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया था, जिसके तहत चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

इस हत्याकांड में कुल सात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है, जिनमें दो तांत्रिक भी शामिल हैं। फिलहाल, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद नहीं हुआ है, लेकिन फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ जल्द ही इसे भी बरामद कर लिया जायेगा। 

राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल चार आरोपी फुसनी देवी, मुरली देवी, तांत्रिक गिरधारी नैया और जालो नैया को जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य तीन फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 

गौरतलब है कि चिलको गांव में एक व्यक्ति फागू खैरा की सामान्य तरीके से मौत हो गई थी। परिजनों ने इसे मृत्यु मानने की बजाय डायन का मामला से जोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने सोमवार को गांव के ही एक दंपति पर डायन होने का आरोप लगाकर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। मृतक दंपति में जागेश्वर भुल्ला ( 69) और जासो देवी (63) शामिल है। 

ये भी पढ़ें-दिहुली नरसंहार : 24 दलितों का क्यों बहाया था खून-किस बात को लेकर हुआ था ये कत्लेआम-जानिए


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button