राशिफल

आज का राशिफल | 24 मार्च 2025: इस राशि के जातक प्रेम संबंधों को लेकर रहेंगे भावुक – Utkal Mail

मेष

आज नया व्यवसाय शुरू करने के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। भविष्य को लेकर काफी आशान्वित रहेंगे। अपनी सफलताओं से संतुष्ट रहेंगे। शाम के समय कहीं डिनर पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर भावुक रहेंगे।

वृष

आज दिमाग में ऊट-पटांग विचारों का प्रभाव थोड़ा अधिक बढ़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें। महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। छोटे उद्योगों को लेकर थोड़े गंभीर रहेंगे।

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में बड़ा लाभ हो सकता है। पिता का मार्गदर्शन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। घर में नजदीकी रिश्तेदार आ सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और केयर का भाव बढ़ेगा।

कर्क

आज सभी काम समय पर पूर्ण हो जाएंगे। आय के अतिरिक्त स्तोत्र बन सकते हैं। घर में सकारात्मकता का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। मित्र आपको भोजन के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।

सिंह

आज भूमि और संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या

आज आपको उधार धन देने से बचना चाहिए। आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है। सरकार के द्वारा आपको सम्मान मिल सकता है। आलस्य और लापरवाही के कारण व्यापार में अच्छे अवसर चूक सकते हैं। छोटे बच्चों को अधिक क्रोध आएगा।

तुला

आज रुके हुए कार्य गति पकड़ लेंगे। सफलता मिलने से मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। पति-पत्नी के बीच किसी मामले को लेकर कहासुनी हो सकती है। हालांकि व्यवहार कुशलता से आप परिस्थितियों को संभाल लेंगे।

वृश्चिक

आज कारोबार में आपको कुछ नए अनुबंध मिल सकते हैं। अपने खर्चों में कमी लाने का प्रयास करें। अपनी उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है।

धनु

आज भविष्य को लेकर आप कुछ चिंतित रहेंगे। अपने कर्तव्यों से कभी भी विमुख न हों। राजनेताओं को कुछ विशेष सावधानी रखनी चाहिए। समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर मुखर हो सकते हैं। कब्ज और पेटदर्द जैसी समस्या हो सकती है।

मकर

आज व्यापारियों को मार्केट में अपनी छवि की चिंता रहेगी। अनजान लोगों पर अधिक विश्वास न करें। बच्चों को माता-पिता से सीख लेनी चाहिए। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। संतान आपसे अधिक अपेक्षा रखेगी। घर की बात को बाहर न निकलने दें।

कुंभ

आज नए अनुबंधों के होने के योग बन रहे हैं। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिल सकती है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में बहुत अच्छा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ेगा। आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है।

मीन

आज आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार सौम्य रखें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा। राजनैतिक संबंधों का लाभ उठा पाएंगे। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button