भारत

Delhi Budget 2025: दिल्ली को मिला एक लाख करोड़ का बजट, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान – Utkal Mail

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में सोमवार से बजट सत्र 2025-26 की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को दिल्ली की भाजपा सरकार 27 साल बाद अपना बजट पेश कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन की पटल पर एक लाख करोड़ रुपए का ऐताहसिक बजट रखा।

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली बजट पेश करने के दौरान मां यमुना को नमन किया। रेखा गुप्ता ने इस दौरान बीआर अंबेडकर, महात्मा गांधी के साथ ही पीएम मोदी के सबका साथ, सबका विकास का जिक्र किया। सीएम ने कहा, हमारे 1 लाख करोड़ के बजट में कैपिटल एक्सपेंडिजर को दोगुना कर दिया गया है। पिछली बार 15 हजार करोड़ की तुलना में 28 हजार करोड़ का कैपिटल एक्पेंडिचर का आवंटन है।

सीएम ने पिछले 10 साल में दिल्ली में यमुना में गंदगी, वायु प्रदूषण के साथ ही खराब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सीएम ने दिल्ली जल बोर्ड के साथ ही डीटीसी के घाटे का भी जिक्र किया। सीएम ने गंदा पानी और बहते सीवर को दिल्ली का पहचान बन जाने की बात कही।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button