भारत

ओडिशा विधानसभा में पुलिस का प्रवेशः बीजद विधायकों ने सदन को शुद्ध करने के लिए छिड़का 'गंगाजल' – Utkal Mail

भुवनेश्वर। विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) विधायकों ने बृहस्पतिवार को ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने से पहले सदन में ‘गंगा जल’ छिड़का। विधायकों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों के प्रवेश से सदन ‘अशुद्ध’ हो गया है। विधानसभा के भीतर प्रदर्शन कर रहे बीजद विधायकों को निकालने के लिए पुलिस ने मंगलवार रात सदन में प्रवेश किया था। बीजद विधायक राज्य में पिछले साल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्तारूढ़ होने के बाद से महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच के लिए विधानसभा समिति के गठन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

बीजद की मुख्य सचेतक प्रामिला मलिक के नेतृत्व में विधायकों को सदन के हर कोने में मिट्टी के बर्तनों से आम के पत्तों की मदद से ‘गंगा जल’ छिड़कते देखा गया। बीजद सदस्य और पूर्व मंत्री अरुण कुमार साहू ने कहा, “हमने विधानसभा को शुद्ध करने के लिए ‘गंगा जल’ छिड़का। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पुलिस को सदन में प्रवेश कर आसन के समीप जाने की अनुमति दिये जाने से यह अशुद्ध हो गया।” विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा, “यह स्वीकार्य नहीं है। सदस्यों को ऐसा (कार्य) नहीं करना चाहिए।” 

राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा, “इस पवित्र सदन को शुद्ध करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह सदैव शुद्ध और पवित्र रहा है।” बीजद सदस्यों ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष ने मंगलवार रात पुलिस को सदन में प्रवेश की अनुमति दी थी और कानून प्रवर्तकों ने प्रदर्शनकारी कांग्रेस विधायकों को बाहर निकालने के लिए बल प्रयोग किया। साहू ने कहा कि इससे पहले पुलिस ने कभी सदन में प्रवेश नहीं किया और उन्होंने बलपूर्वक कांग्रेस विधायकों को निकाला।…इस घटना से ओडिशा को शर्मसार होना पड़ा है। 

यह भी पढ़ें:- Gonda News : महामहिम आनंदीबेन पटेल ने युवाओं को दिया स्वरोजगार का मंत्र, बोलीं- रोजगार की दिशा में आगे बढ़ें युवा


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button