भारत

बंगाल में दर्दनाक हादसा: घर में गैस सिलेंडर फटने से चार बच्चों समेत सात लोगों की मौत, एक महिला गंभीर – Utkal Mail

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा में सोमवार रात एक घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से चार बच्चों और दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पथार प्रतिमा प्रखंड के धोलाघाट गांव में रात करीब नौ बजे हुए विस्फोट में एक महिला झुलस भी गई।

सुंदरबन पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक कोटेश्वर राव ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘सभी शवों को घर से निकाल लिया गया है। झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ हादसे की चपेट में आने वाले सभी लोगों के एक ही परिवार से होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि घर में दो गैस सिलेंडर थे और अंदर रखे पटाखों में आग लगने के बाद आग फैल गई। 

राव ने कहा, ‘‘स्थिति नियंत्रण में है और बचाव अभियान पूरा हो गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और जांच जारी है।’’ वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह भी पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि क्या पटाखों का निर्माण घर के अंदर ही किया गया था।  

यह भी पढ़ें:-UP में युद्ध स्तर पर विकसित हो रहा अवध और पूर्वांचल की सड़कों का नेटवर्क, बाराबंकी समेत इन जिलों के निवासियों को मिलेगी सहूलियत


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button