बिज़नेस

Dollar vs Rupee: रुपया आठ पैसे मजबूत होकर 86.85 प्रति डॉलर पर – Utkal Mail

मुंबई। अमेरिकी मुद्रा के उच्च स्तर से नीचे आने और घरेलू शेयर बाजारों के अनुकूल रुख दिखाने से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में आठ पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.85 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.86 पर खुला और शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त के साथ 86.85 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की बढ़त दर्शाता है। 

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.93 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.03 पर रहा। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,789.91 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button