थाइलैंड के बाद अब श्रीलंका के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी – Utkal Mail

अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीलंका की तीन-दिवसीय यात्रा के लिए थाइलैंड से शुक्रवार को रवाना हो गए, जहां वह पड़ोसी देश के साथ रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और संपर्क में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। मोदी बैंकॉक में आयोजित बिम्सटेक (बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल) के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद श्रीलंका के लिए रवाना हुए हैं।
थाईलैंड में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत
इससे पहले उन्होंने थाईलैंड में आयोजित छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। जहां पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई अहम समझौते किये। इसके साथ भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय वार्ता में कार्यवाहक मोहम्मद यूनुस से बैठक की। बैठक में पीएम ने बांग्लादेश से भारत के साथ रिश्तों और अनावश्यक बयानबाजी से बचने का सुझाव दिया।
श्रीलंका का दौरा है महत्वपूर्ण
बैठक में हिस्सा लेने के बाद पीएम मोदी अब श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। जहां वह राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बता दें प्रधानमंत्री मोदी पहले ऐसे विदेशी नेता होंगे, जिनकी मेजबानी राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके करेंगे। उन्होंने पिछले साल सितंबर में ही राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला है। मोदी आखिरी बार 2019 में श्रीलंका गए थे, हालांकि 2015 के बाद वह चौथी बार इस द्विपक्षीय राष्ट्र की यात्रा पर जा रहे हैं।
भारत- श्रीलंका के रिश्तों को मिलेगी मजबूती
पीएम मोदी की इस यात्रा से भारत-श्रीलंका के संबंधो को अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। रक्षा सहयोग पर MOU हस्ताक्षर होने से भारत और श्रीलंका के रक्षा संबंधो में बड़ी प्रगति हो सकती है।
ये भी पढ़े : कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस किया जारी, जानिए पूरा मामला