विदेश
PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में हुआ गिरफ्तार, भारत सरकार ने की भगोड़े के प्रत्यर्पण की मांग – Utkal Mail

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक से लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को पुलिस ने बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया है चोकसी को 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। बेल्जियम फेडरल पब्लिक सर्विस ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत ने बेल्जियम के साथ चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी भारत में हजारों करोड़ रुपये के पीएनबी बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी है और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी भारत के प्रत्यर्पण प्रयासों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें : Tariff war : ‘शुल्क युद्ध’ में किसी की जीत नहीं…दक्षिण-पूर्व एशिया के दौरे पर बोले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग



