भारत

60 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधेंगे BJP नेता दिलीप घोष, आज रिंकू मजूमदार संग लेंगे फेरे – Utkal Mail

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष आज यानी शुक्रवार शाम को शादी के बंधन में बंधेंगे। घोष के करीबी लोगों ने बताया कि 60 वर्षीय घोष पार्टी सहयोगी रिंकू मजूमदार से शादी करेंगे जिन्हें वह 2021 से जानते हैं। उन्होंने बताया कि घोष और मजूमदार की मुलाकात सुबह की सैर के दौरान हुई और समय के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता गया। 

अपनी विचित्र टिप्पणियों के लिए जाने जाने वाले घोष युवावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य रहे हैं और 2015 में भाजपा में सक्रिय होने से पहले उन्होंने देश भर में विभिन्न भूमिकाओं में संघ की सेवा की। राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में घोष को पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की जगह भाजपा को मुख्य विपक्षी दल के रूप में स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है।
 
घोष ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘मेरी मां चाहती हैं कि मैं विवाह कर लूं इसलिए उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए मैं विवाह बंधन में बंध रहा हूं। मैं पहले की तरह सक्रिय राजनीति में बना रहूंगा। मेरे निजी जीवन का मेरे राजनीतिक कार्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।’’ घोष और मजूमदार ‘न्यू टाउन’ में एक निजी समारोह में विवाह बंधन में बंधेंगे। इस समारोह में उनके करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे।

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने सुबह घोष के ‘न्यू टाउन’ स्थित आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी। ऐसा बताया जा रहा है कि विवाह का प्रस्ताव दुल्हन पक्ष ने रखा था। घोष एवं मजूमदार के करीबी एक भाजपा नेता ने कहा, ‘‘उन्होंने इस महीने की शुरुआत में एक आईपीएल मैच के दौरान विवाह करने का फैसला किया।

दिलीप घोष और उनकी होने वाली पत्नी इस मैच को देखने आई थीं।’’ घोष अविवाहित हैं जबकि मजूमदार की यह दूसरी शादी है और उनका एक बेटा है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे जिसमें खड़गपुर के पूर्व सांसद घोष के अहम भूमिका निभाने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें:-नेशनल हेराल्ड केस: कांग्रेस पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, कहा- गांधी परिवार की नजर 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button