बिज़नेस

Stock Market: शेयर बाजार ने मारी पलटी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई – Utkal Mail

मुंबई। 12 नवंबर। घरेलू संस्थागत निवेशकों के निरंतर निवेश के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 324.83 अंक चढ़कर 79,820.98 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 100.7 अंक की बढ़त के साथ 24,242 अंक पर रहा। सें

सेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। मारुति, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। 

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.72 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। 

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,306.88 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,026.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

यह भी पढ़ें:-ED Raid: अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में ईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर की छापेमारी


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button