मनोरंजन
रणबीर कपूर को ED का समन, महादेव गेमिंग ऐप मामले में होगी पूछताछ, पहले से निशाने पर 14 बॉलीवुड सितारे – Utkal Mail
Ranbir Kapoor Summons हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रणबीर कपूर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रणबीर को ऑनलाइम गेमिंग के चक्कर में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की ओर से समन भेजा गया है। इस खबर के सामने आने के बाद आने वाली फिल्म रामायण के कलाकार का नाम सुर्खियों में आ गया है।
HIGHLIGHTS
- बुरे फंसे ब्रह्मास्त्र कलाकार रणबीर कपूर
- ईडी की ओर से रणबीर कपूर को भेजा गया समन
- ऑनलाइन गेमिंग की वजह से विवादों में रणबीर
‘महादेव बुक’ ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में रणबीर कपूर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक्टर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। अब इस मामले में जांच एजेंसी आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर से पूछताछ करने वाली है। मालूम हो, इससे पहले 14 बड़े बॉलीवुड सेलेब्स के नाम सामने आए थे जिनमें सनी लियोनी से लेकर नेहा कक्कड़ के नाम शामिल थे।



