भारत

मैंने राक्षस को मार दिया… कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की हत्या में हुआ बड़ा खुलासा, पत्नी ने किया गूगल सर्च कर ली जान – Utkal Mail

अमृत विचार : कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पूर्व डीजीपी को उनकी पत्नी पल्लवी ने ताबड़तोड़ चाकुओं से प्रहार करके, मौत के घाट उतार दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पल्लवी ने मर्डर से पांच दिन पहले गूगल पर ये सर्च किया था कि गले की नस काटने से कैसे मौत होती है। पल्लवी की वाट्सएप ग्रुप पर चैट भी खंगाली गई है-जिससे कई रहस्य सामने आए हैं। 

मूलरूप से बिहार के रहने वाले ओम प्रकाश, कर्नाटक पुलिस के मुखिया रहे हैं। उनकी हत्या उस वक्त हुई जब, भोजन कर रहे थे। उनकी पत्नी पल्लवी ने बहस के बाद डीजीपी की आंखों में मिर्च झोंक दिया और ताबड़तोड़ चाकू मारकर, हत्या कर दी। पल्लवी ने डीजीपी की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है। हत्याकांड में पूर्व डीजीपी की बेटी भी आरोपी है। बेटे ने मां और बहन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

पुलिस ने पल्लवी को हत्याकांड के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है। उधर, बेटी कृति को मानसिक जांच के लिए निमहंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पल्लवी को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन समझा। हालांकि पल्लवी ने खुद के घरेलू हिंसा से पीड़ित होने का दावा किया है। उसने कहा कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। 

इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड ने हर किसी को झकझोर दिया है। बेंगलुरू के पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद ने हत्याकांड की जांच सेंट्राल क्राइम ब्रांच के हवाले कर दी है। और सीबीसी ने केस की पड़ताल शुरू कर दी है। 

पुलिस जांच में पता लगा है कि पूर्व डीजीपी की हत्या करने के बाद पल्लवी ने अपने दोस्तों को वीडियो कॉल किया था और कथित तौर ये बोला कि मैंने राक्षस को मार दिया। 68 वर्षीय ओम प्रकाश मूलरूप से बिहार के चंपारण के रहने वाले थे। वह एक 2015 से वर्ष 2017 तक कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद अपने परिवार के साथ बेंगलुरू में रहते थे। जहां, घर में उनकी ही पत्नी ने ओम प्रकाश को कत्ल कर दिया। 

अब पुलिस इस जांच में जुटी है कि आखिर पल्लवी ने ओमप्रकाश की हत्या क्यों की? शुरुआती जांच के आधार पर इस हत्याकांड की बुनियाद में एक प्लॉट की डील सामने आ रही है। हालांकि पुलिस और भी सभी तथ्यों को जांच-परख रही है।

यह भी पढ़ेः राजस्थान रॉयल्स पर लगा IPL में मैच फिक्सिंग का आरोप, जानें कैसे हुआ खुलासा


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button